JHARKHAND NEWS: 5 कांवरियों की लातेहार जिले में करंट से हुई मौत…5 घायल: बिजली के पोल से टकराई गाड़ी?

JHARKHAND न्यूज़ (LATEHAR)

करंट की चपेट में आने से(JHARKHAND) के लातेहार जिले में 5 कांवरियों की मौत हो गई। पिकअप वैन में कांवरियों से भरा एक पिकअप देवघर से लौट रहा था। जिसके बाद रांची-चतरा एनएच- 22 पर बालूमाथ थाना क्षेत्र में दिन गुरुवार की सुबह साढ़े 3 बजे वैन हाईटेंशन बिजली के खम्बे से टकरा गई। वहीं इस टक्कर के बाद बिजली की  पोल गिर गई और  हाईटेंशन तार की  चपेट में आने से यह हादसा हो गया।

टमटम टोला के पास यह हादसा हुवा। जिस  दौरान पांच कांवरियों की घटनास्थल पर ही मौत हो  गई। फिर जबकि पांच घायल कांवरियां गंभीर रूप से घायल हैं। जबकि मृतकों में 2 बच्ची, 2 महिलाएं और गाड़ी का ड्राइवर हैं।

 

मृतकों के नाम 

(1)  12 वर्ष रंगीला कुमारी,  (पिता सचेन्द्र यादव)

(2)  15 वर्ष अंजलि कुमारी, (पिता राजकुमार यादव)

 (3) 30 वर्ष  सविता देवी,   (पति सुरेंद्र यादव)

(4) 62 वर्ष  शांति देवी,   (पति स्व. बौधा यादव)

(सभी हेमपुर, मकाईयाटांड, बालूमाथ), सवारी गाड़ी के ड्राइवर दिलीप उरांव ( 24 वर्ष )  पिता विष्णुदेव उरांव (चितरपुर, बालूमाथ) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

 

 गंभीर रूप से 5 घायल हैं

इसी हादसे में  गंभीर रूप से पांच लोग घायल हो गए हैं, उनके नाम

(1)  (38 वर्ष) चरकू यादव, पिता नागेश्वर यादव

(2) (35 वर्ष)  हनेश यादव, पिता  गजाधर यादव

(3) (56 वर्ष) हरिनंदन यादव, पिता स्व. दिलमन यादव

(4) (18 वर्ष ) परमेश्वर यादव, पिता दुखन यादव

(5) (21 वर्ष) रीना कुमारी, पिता बाबूलाल उरांव

 

गंभीर रूप से 2 को रिम्स रेफर 

इस घटना की जानकारी मिलते ही, जिसके बाद बालूमाथ एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम, वही  थाना  प्रभारी विक्रांत उपाघ्याय दलबल के साथ मौके पर पहुंची और सभी घायल लोंगो को तुरंत, बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी घायल लोंगो को लाया गया। जहां डॉक्टर ध्रुव कुमार द्वारा सभी घायल लोंगो की प्राथमिक इलाज हुआ। जिसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चरकू यादव और हनेश यादव को रिम्स रेफर कर दिया।

सभी लोग देवघर में पूजा-पाठ करने के बाद सभी कांवरियां  सवारी गाड़ी से अपने-अपने घर की और लौट रहे थे। जिसके बाद गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर टमटम टोला के पास 11 हज़ार वोल्ट के पोल से टकरा गई। जिसके बाद गाड़ी टकराने से बिजली वाला पोल टूट गया। जिस के बाद कई कांवरियां  बिजली की चपेट में आ गए। आपको मालूम हो की 19 कांवरियों के एक जत्था बालूमाथ के भैंसादोन गांव से एक सवारी गाड़ी में सवार होकर 26 जुलाई 2024 को बाबा धाम देवघर के लिए रवाना हुवे थे। दिन गुरुवार को अपने घर पहुंचने से सभी कांवरियां  मात्र 6 किलोमीटर के दुरी पर घटना घट गई, कांवरियां हरिनंदन यादव ने बताया कि ड्राइवर को झपकी आ जाने के कारन घटना घटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *