JMM-BJP
कुछ दिन पहले ही JMM के कद्दावर नेता श्री चंपई सोरेन जी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी के बाद 2 फरवरी 2024 से लेकर 3 जुलाई 2024 तक झारखंड के 7वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। फिर जिसके बाद जेल से बाहर आने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने 4 जुलाई 2024 को फिर से झारखंड मुख्यमंत्री की शपथ ली।
चंपई सोरेन ने बीजेपी का थमा हाथ
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन जी झारखंड मुक्ति मोर्चा से बगावत के बाद, बीजेपी में शामिल हो गए।
राजधानी रांची के धुर्वा मैदान में हुए इस कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार 30 अगस्त को उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाई। इसके बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने कहा कि चंपई सोरेन जी के आने से भाजपा और मजबूत होगी। आगे और कहा कि टाइगर अभी जिंदा है। और फिर उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि JMM अब पति-पत्नी और दलालों की पार्टी रह गई है।
BJP में शामिल होते ही चंपई जी ने क्या कहा
पूर्व मुख्यमंत्री (30 अगस्त) को राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में JMM पार्टी को छोड़कर BJP पार्टी में शामिल हो गए थे, वही जिसके बाद चंपई सोरेन जी ने कहा कि, मैं दिल का साफ हूं, मैंने यह कभी नहीं सोचा था मेरी जासूसी होगी। फिर आगे और कहा कि जिसने झारखंड के लिए लड़ाई लड़ी उसके पीछे जासूस लगाया। उसी दिन के बाद हमने यह फैसला लिया की दाल में जाएंगे, और जनता की सेवा करेंगे।’
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी ने बुधवार 28 अगस्त को करीब देर शाम झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिए थे। और उन्होंने आगे कहा कि हमने जो भी यह फैसला लिया है झारखंड के हित में लिया है हम संघर्ष करने वाले व्यक्ति हैं पीछे नहीं हटेंगे। पार्टी हमें जो भी काम देगी हम उसी हिसाब से काम करेंगे आगे और उन्होंने कहा कि झारखंड में विकास के साथ-साथ आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने के लिए हम कदम उठाएंगे।’
वही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन जी के भाजपा में आते ही पूरे झारखंड के राजनीति का माहौल और भी गर्म हो गया। वही आज जिसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा से निष्कासित नेता लोबिन हेम्ब्रम झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन जी के मौजूदगी में झारखंड मुक्ति मोर्चा से निष्कासित नेता लोबिन हेम्ब्रम BJP में शामिल हो गए। वहीं जबकि की इस साल की शुरुआती में JMM से 6 साल के लिए लोबीन हेंब्रम नेता को निष्कासित कर दिया गया था। जिसके बाद लोबीन हेम्ब्रम ने लोकसभा चुनाव में बगावत करते हुए निर्दलीय नामांकन दाखिल करवाया था।
क्या झारखंड मुक्ति मोर्चा से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन जी के भाजपा में आ जाने से क्या JMM पार्टी में कमी खलेंगी?