झारखंड के लोगों को गर्मी से मिली राहत।

  1. झारखंड

झारखंड में बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों को मिली राहत जिस तरह से झारखंड में फिर से गर्मी ने दस्तक दी थी जिससे यहां के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था इसी गर्मी के बाद झारखंड में फिर से मानसून सक्रिय हो गया है जिसमें 24 सितंबर को झारखंड के हजारीबाग जिले के स्थित चौपारण प्रखंड के पपरो ग्राम  में मूसलाधार बारिश ने दस्तक दी।  इस बारिश के साथ ही यहां के टेंपरेचर में गिरावट देखने को मिला है इसके बाद यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिल पाई है वही मूसलाधार बारिश के बाद खेतों में जल जमाव हो गया है इस बारिश के आसार यहां के किसानों को मिल सकती है जिसमें यहां पर धन रोपण की खेती हुई थी। वही बंगाल की खाड़ी में बना रहे साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर झारखंड में साफ तौर पे देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बंद रहे साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर बन रहा है जिस वजह से झारखंड में मूसलाधार बारिश जारी है। वहीं इस बारिश के बाद झारखंड के मौसम विभाग ने 25 और 26 को राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं झारखंड राज्य के 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
18 जिलों के नाम
25 सितंबर को जिन 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है उनके नाम देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला – खरसावां, रांची, बोकारो, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, और रामगढ़ में भारी बारिश होगी। जिसके बाद 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की और वज्रपात की भी संभावना व्यक्त की गई है वहीं 26 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम रांची खूंटी सहित आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद राजधानी रांची में 30 सितंबर तक रोजाना बारिश की संभावना जताई गई है वहीं अगर पिछले 24 घंटे पे नजर डाले तो पूरे राज्य में सबसे अधिक वर्षा बहरागोड़ा में हुआ है जहां पे 72 मिमी बारिश दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *